फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man hit by train while making reel, dies

Ghaziabad News: रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young man hit by train while making reel, dies
सोनू, फाइल फोटो
मसूरी/गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ी पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के नजदीक मोबाइल से रील बना रहे दो दोस्तों में से एक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से सोनू उर्फ बाबू की मौत हो गई। उसके दोस्त ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से हटाकर चिकित्सीय परीक्षण को भेजा।
विज्ञापन


मसूरी एसीपी सिद्घार्थ गौतम ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि इंदरगढ़ी पुल के नीचे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक के शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने युवक की शिनाख्त सोनू उर्फ बाबू (19) पुत्र राजकुमार निवासी पटेर मोहल्ला के रूप में की। सोनू ने कक्षा 10 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पिता राजकुमार की दूध डेयरी पर काम में हाथ बंटाता था। मृतक सोनू उर्फ बाबू के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले दोस्त भगीरथ ने बताया कि वह दोनों दोपहर को रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील बना रहे थे। ट्रैक के नजदीक सोनू दिल्ली से हापुड़ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed