फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man hanged himself in hotel room

Ghaziabad News: होटल के कमरे में युवक ने फंदा लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in hotel room
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में युवक ने फंदा लगा लिया। होटल का स्टाफ जब कमरे में पहुंचा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सी प्लान एप के माध्यम से मृतक के परिजनों को उसकी जानकारी दी। मौत के पीछे के कारणों का पुलिस पता करने में जुटी है। मूलरूप से शहाजहांपुर में ओमी त्रिवेदी (26) परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने जौहरीपुर मेट्रो के पास एक होटल में शनिवार को कमरा लिया था। ओमी ने अपना आधार कार्ड होटल में जमा कराया था। शनिवार रात को होटल का स्टाफ ओमी त्रिवेदी के कमरे में पहुंचा। यहां स्टाफ ने देखा कि ओमी का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड की डिटेल निकाली। डिटेल को सी प्लान एप पर डाली। सी प्लान एप के माध्यम से पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंची। सूचना पाकर परिजन लोनी आए। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में परिजनों कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक के पास से कई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed