{"_id":"6709a19b8d4e6d70f402ef04","slug":"young-man-falls-from-seventh-floor-of-hotel-under-suspicious-circumstances-dies-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112650-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में होटल की सातवीं मंजिल से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में होटल की सातवीं मंजिल से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के होटल ब्लू स्टोन की सातवीं मंजिल से फार्मा कंपनी में प्रशिक्षण के लिए आया युवक संदिग्ध परिस्थिति में गिर गया। गिरने से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नवी मुंबई के बेलापुर रोड तलावली नाका महेंद्र नगर में दयाशंकर बालासाहेब (24) परिवार के साथ रहते थे। दयाशंकर बालासाहेब शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कौशांबी थाना क्षेत्र के ब्लू स्टोन होटल की सातवीं मंजिल से गिर गए। होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दयाशंकर को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने होटल में लगाए गए कागजात से उसकी पहचान की। जांच में पता चला कि दयाशंकर का चयन मैनकाइंड फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में हुआ था।
प्रशिक्षण के लिए उसे होटल में कंपनी की ओर से ठहराया गया था। चौथे तल के कमरे में वह हैदराबाद व पश्चिम बंगाल के दो अन्य साथियों संग सात अक्तूबर से रुका हुआ था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे से निकला और होटल की छत सातवें तल पर जाता दिखा। इसी आधार पर युवक के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का फोन लॉक है। लॉक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। फोन का लॉक खुलने और परिजनों से बात करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।