फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man eating biryani on the roadside was shot dead by miscreants

हापुड़: सड़क किनारे बिरयानी खा रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश और लेनदेन का सामने आया मामला

Tue, 29 Jun 2021 07:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 07:54 PM IST
सार

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास पहले दो बाइकों पर सवार तीन युवक यहां आकर रुके और किसी के आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक कार से दो युवक भी यहां पहुंच गए और उन्होंने बिरयानी का ऑर्डर दिया।

विज्ञापन
young man eating biryani on the roadside was shot dead by miscreants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हापुड़ के धौलाना के सौलाना बस स्टॉप पर बिरयानी खा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके ऊपर भी फायर झोंक दिए। हवाई फायरिंग कर बदमाश बाइकों से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चुनावी रंजिश और एक व्यक्ति से दस लाख रुपये के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या की गई है। थाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में सौलाना मोड़ पर बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति बिरयानी बेचता है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास पहले दो बाइकों पर सवार तीन युवक यहां आकर रुके और किसी के आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक कार से दो युवक भी यहां पहुंच गए और उन्होंने बिरयानी का ऑर्डर दिया।
विज्ञापन


जब दोनों युवक बिरयानी खाने लगे तभी बाइक पर तीन युवकों ने बिरयानी खा रहे एक युवक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े वारदात से बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनकी तरफ भी फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बदमाशों के साथ कार में सवार होकर आया युवक भी फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर रही है। हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी धमेंद्र कुमार कुमार के अलावा एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक की पहचान बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव विलायतनगर निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई। वर्तमान में वह बुलंदशहर में शांति निकेतन मोहल्ले में परिवार के साथ रहता था। संजय का प्रॉपर्टी डीलिंग और ठेकेदारी का काम है।

मृतक के भाई ने गांव के ही तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक की गांव के ही दो लोगों से चुनावी रंजिश चल रही थी। जबकि बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति से दस लाख रुपये के लेनदेन और गांव के ही दो लोगों से चुनावी रंजिश को लेकर विवाद था। इन तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नीरज कुमार जादौन, एसपी, हापुड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed