{"_id":"65d2653fef16011806036926","slug":"young-man-crushed-by-car-accused-of-murder-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-313157-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक को कार से कुचला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक को कार से कुचला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में 21 वर्षीय मजदूर प्रदीप को रविवार रात कार ने रौंद दिया। परिजनों ने प्रदीप को ऑटो से उतार कर कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
परिजनों ने बताया कि रविवार रात प्रदीप अपने तीन साथियों के साथ ऑटो से मोदीनगर से सारा लौट रहे थे। ऑटो जैसे ही मोदीनगर सारा मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार अचानक रुक गई। आरोप है कि कार से कई युवक उतरे। इसके बाद युवकों ने प्रदीप को ऑटो से जबरन नीचे उतारा लिया। जैसे ही प्रदीप ऑटो से उतरा तो युवकों ने उस पर कार चढ़ा दी। आरोपियों ने प्रदीप को कई बार कार से कुचला। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को उसके साथी उपचार के लिए मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले कि गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक करवाई की जाएगी।