फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man commits suicide after killing his wife in Bulandshahr

बीवी को मारकर की खुदकुशी: पहले पत्नी का चाकू से गला रेता, फिर की आत्महत्या; सवाल- वेदराम ने क्यों लीं दो जान

Wed, 29 Jan 2025 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 Jan 2025 07:48 PM IST
सार

मौके पर जाकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। इसमें पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Young man commits suicide after killing his wife in Bulandshahr
पत्नी की हत्या करके युवक ने खुदकुशी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के भिंडौर गांव के खेत में पति वेदराम (45) ने पत्नी भूरीदेवी (41) का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी, जिसके बाद 150 मीटर दूर आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पति-पत्नी एक साथ पशु पालन और खेत में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।

विज्ञापन

भिंडौर गांव निवासी सतवीर ने बताया कि उसके सबसे छोटे भाई खेम सिंह की पांच साल पहले बीमारी (पीलिया) से मौत हो गई थी। इसके बाद खेम सिंह के दो छोटे बच्चे और उनकी मां राजेश्वरी वेदराम के पास ही रहते थे। इसके अलावा वेदराम के तीन बच्चे भी साथ रहते थे। रोजाना की तरह बुधवार सुबह वेदराम अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ खेत पर काम करने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:00 बजे कुछ ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर वेदराम को लटकते हुए देखा, तभी वह उसकी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने वेदराम को पेड़ से नीचे उतारा, लेकिन उसकी।मौत हो चुकी थी। आसपास तलाश की तो ईख के खेत में भूरी देवी का लहूलुहान शव पड़ा था। इसको देख ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर जाकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। इसमें पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की ओर से लिखित रूप में भी यह जानकारी दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रोहित मिश्र, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed