फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man cheated of Rs 1.11 crore on the pretext of getting a flat, case registered

Ghaziabad News: फ्लैट दिलाने के बहाने युवक से 1.11 करोड़ रुपये ठगे, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 1.11 crore on the pretext of getting a flat, case registered
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वैभवखंड में रहने वाले विकास बंसल ने परिचित पर नोएडा में फ्लैट दिलाने के बहाने एक करोड़ 11 लाख 38 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। आरोप है कि फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस खाते की ट्रांजेक्शन और कागजात की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2001 से 2004 के बीच जमशेदपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। उस दौरान संजीव कुमार नाम के व्यक्ति से अच्छी जान-पहचान हो गई। कंपनी छोड़ने के बाद संजीव अपनी पत्नी अदिति ठाकुर के साथ उनके घर आने-जाने लगे। इस बीच दोनों ने उन्हें नोएडा सेक्टर-128 की सोसायटी में फ्लैट दिलाने की बात कही। इसकी एवज में उन्होंने पांच लाख रुपये जमा कराए। फिर कई बार में अलग-अलग किस्त देकर कुल एक करोड़ 11 लाख 38 हजार रुपये जमा कर दिए। उन्हें फ्लैट देने का समय देकर अनुबंध किया। विकास का कहना है कि बाद में बहनोई के नाम रजिस्ट्री करने की बात तय हुई। इस बाबत उन्होंने बिल्डर को कई बार लिखा कि वह उनके फ्लैट को बहनोई के नाम करने की प्रक्रिया पूरी करें लेकिन आरोपी हर बार कोई बहाना बनाकर मामले को टाल देता। आरोप है कि संजीव अब उनके फ्लैट को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने की तैयारी कर रहा है जबकि वह पूरी रकम जमा कर चुके हैं लेकिन बिल्डर की मिलीभगत से फ्लैट उनके नाम नहीं किया है। जब उन्हें धोखाधड़ी और आरोपी की चालाकी का पता चला तो उसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने एक करोड़ 11 लाख 38 हजार रुपये की रकम मांगने पर विकास को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले में इंदिरापुरम पुलिस को लिखित शिकायत देकर मुकदमा कराया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लेन-देन और कागजात की जांच करके मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed