फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man arrested for blackmailing girl

Ghaziabad News: युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Young man arrested for blackmailing girl
खोड़ा। आदर्शनगर दीपक विहार में हेमा जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने ब्लैक मेलिंग के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। युवती ने अपनी जान देने से पहले आरोपी से रात में वीडियो कॉल पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपक विहार निवासी सुरेशानंद ने शिकायत दी कि रविवार रात एक बजे उन्होंने बेटी हेमा (22) को फंदे से लटका हुआ देखा तो तुरंत पत्नी और भतीजे की मदद से बेटी को नीचे उतारा और पुलिस को मामले की सूचना दी। वह पुलिस के साथ बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि हेमा के कमरे में उसका फोन रखा हुआ था। सुबह के समय उस पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई थी। उन्होंने कॉल उठाकर बात करने का प्रयास किया लेकिन दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई और अचानक कॉल काट दी। उन्होंने शक जताया कि देर रात में इसी अनजान नंबर से कॉल कर हेमा को प्रताड़ित किया गया होगा। एसीपी के मुताबिक, मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने तुरंत हेमा के मोबाइल की जांच शुरू की जिसमें वीडियो कॉल के दौरान वह नितेश निषाद नाम के युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रही थी। इतना ही नहीं, वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार भी नितेश को बताया। वह वीडियो में काफी परेशान नजर आ रही थी। मोबाइल से सबूत मिलने के बाद आरोपी नितेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ में पता चला कि वह दोनों नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। इस दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed