फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You can travel in Namo Bharat train from Sahibabad to Modinagar South Station for Rs 90.

Ghaziabad News: साहिबाबाद से मोदीनगर साउथ स्टेशन तक 90 रुपये में नमो भारत ट्रेन में कर सकेंगे सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
You can travel in Namo Bharat train from Sahibabad to Modinagar South Station for Rs 90.
गाजियाबाद /मुरादनगर। नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण के दुहाई से मोदीनगर नार्थ तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से करेंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आरआरटीएस के मुरादनगर स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। एनसीआरटीसी ने इस खंड का यात्री किराया भी तय कर दिया है। यात्रियों को साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक सामान्य श्रेणी कोच में 90 रुपये और प्रीमियम कोच में 180 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 20 अक्तूबर 2023 से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। अब 17 किलोमीटर लंबे इस खंड पर भी संचालन शुरू हो जाने के बाद 34 किलोमीटर का सेक्शन ऑपरेशनल हो जाएगा। 34 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर अब आठ स्टेशन होंगे। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ शामिल हैं। हालांकि अब नमो भारत ट्रेन दुहाई स्टेशन से दुहाई डिपो में जाने की बजाय सीधे मुरादनगर स्टेशन पर और यहां से मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक जाएगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि आम यात्री इस ट्रेन में एक-दो दिन बाद से सफर कर पाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

-------
मुरादनगर स्टेशन पर पूरी हुई तैयारियां
दुहाई से मोदीनगर तक ट्रेन का संचालन शुरू करने के लिए एनसीआरटीसी ने मुरादनगर स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली है। स्टेशन को फूलों से सजाया गया है। मंगलवार को कर्मचारी स्टेशन की साफ-सफाई और सजावट में जुटे रहे। बुधवार सुबह आठ बजे एनसीआरटीसी के बड़े अधिकारी यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद स्थानीय सांसद वीके सिंह, स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यह होंगी किराया दरें
स्टेशन से साहिबाबाद गाजियाबाद गुलधर दुहाई दुहाई डिपो मुरादनगर मोदीनगर साउथ मोदीनगर नार्थ
साहिबाबाद ---- 30 30 40 50 60 80 90
गाजियाबाद 30 --- 20 30 30 40 60 80
गुलधर 30 20 --- 20 30 30 50 60
दुहाई 40 30 20 --- 20 20 40 50
दुहाई डिपो 50 30 30 20 -- 30 40 50
मुरादनगर 60 40 30 20 30 -- 20 30
मोदीनगर साउथ 80 60 50 40 40 20 --- 20
मोदीनगर नार्थ 90 80 60 50 60 30 20 ----
नोट: प्रीमियम कोच में किराया दरें दोगुनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed