फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yadav also targeted IAS officer in Case

यादव सिंह प्रकरण में आईएएस अफसर भी निशाने पर

Thu, 26 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 26 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Yadav also targeted IAS officer in Case
11 साल से न्याय के ‌ल‌िए भटक रही है पीड़‌िता - फोटो : Demo
करोड़ों के ठेकों में हुई बंदरबांट वाले यादव सिंह प्रकरण में दो आईएएस अफसर भी सीबीआई के निशाने पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कोर्ट में पेश की जाने वाली यादव सिंह की दूसरी चार्जशीट में सीबीआई इन आईएएस अफसरों को आरोपी बना सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो यादव सिंह के कार्यकाल में यूपी कैडर के यह आईएएस अफसर भी नोएडा में ही तैनात रहे हैं। 954 करोड़ के इस घोटाले की शुरूआती जांच में सीबीआई को कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जिसमें इन आईएएस अफसरों की संलिप्तता नजर आ रही है।
विज्ञापन


इसी के चलते सीबीआई ने प्रकरण की जांच को अब और भी गहनता से करना शुरू कर दिया है।बता दें कि यादव सिंह और उनकी पत्नी कुसुमलता समेत 14 के खिलाफ सीबीआई एक चार्जशीट गाजियाबाद विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश कर चुकी है। इस प्रकरण में अब सीबीआई जल्द ही दूसरी चार्जशीट पेश करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी बम कांड:
कोर्ट में कंडोलेंस के चलते टली सुनवाई

 कोर्ट में कंडोलेंस के चलते बृहस्पतिवार को वाराणसी बम कांड प्रकरण में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अभियोजन पक्ष को निर्णय पर फाइनल बहस करनी थी। जनपद न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए अब 30 मई नियत की है। इससे पूर्व डासना जेल में बंद वाराणसी बम कांड के आरोपी वलीउल्लाह को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।

एनआरएचएम घोटाला:
पूर्व डीजी परिवार कल्याण को एक दिन की मोहलत


 एनआरएचएम घोटाले में फंसे लखनऊ के पूर्व डीजी हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर सीबी प्रसाद को कोर्ट ने एक दिन की राहत दी है। सीबी प्रसाद को अपनी सशर्त जमानत के 40 लाख रुपये बुधवार को कोर्ट में जमा कराने थे, मगर उनके अधिवक्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर सोमवार तक समय सीमा बढ़ाए जाने की गुहार लगाई।


सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके झा ने इस पर नाराजगी जताते हुए पहले उनके अधिवक्ताओं को शाम तक पैसा जमा कराने का समय दिया। हालांकि शाम को उन्होंने एक दिन की मोहलत देते हुए बृहस्पतिवार तक जमानत राशि जमा कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed