Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   X account created a year ago; post made four and a half hours after the blast

Ghaziabad News: एक वर्ष पहले बना था एक्स अकाउंट, धमाके के साढ़े चार घंटे बाद की पोस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
X account created a year ago; post made four and a half hours after the blast
गाजियाबाद। वसुंधरा पुलिस चौकी पर धमाके के करीब साढ़े चार घंटे बाद शुक्रवार रात करीब ढाई बजे एक्स पर वीडियो पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। गाजी-2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए करीब दो मिनट 16 सेकंड के वीडियो में चेहरा ढके एक युवक अंधेरे में खड़े होकर बोलते दिख रहा है। युवक तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान की ओर से पुलिस को निशाना बनाने का दावा करता है। वीडियो में असम के डिटेंशन सेंटर का जिक्र करने के साथ कई भड़काऊ बातें भी कही गई हैं। आगे भी इस तरह की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


अगस्त 2025 में बना अकाउंट, सालभर में सिर्फ एक पोस्ट
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध राजकरण नैय्यर के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वीडियो पोस्ट करने वाला एक्स अकाउंट अगस्त 2025 में बनाया गया था। इस पर शुक्रवार से पहले कोई पोस्ट नहीं की गई थी। पुलिस अकाउंट बनाने की जगह और उसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है। वीपीएन के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियां भी डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। देर रात तक अकाउंट सक्रिय था। इस अकाउंट में महज 18 फॉलोअर हैं, शनिवार सुबह तक इनकी संख्या 11 थी।
विज्ञापन


वीडियो में महिला का नाम लेकर दिया संदेश
वीडियो में चेहरा ढके युवक ने उमद नाम की एक महिला का जिक्र किया है। उसे अपनी प्रेमिका बताते हुए युवक ने परेशान न होने की बात कही है। वीडियो में युवक ने कार्रवाई के बाद हालात और खराब होने की बात भी कही है। जांच एजेंसियां वीडियो में लिए गए महिला के नाम की पहचान करने के साथ यह भी देख रही हैं कि कहीं यह किसी कोडवर्ड के रूप में तो इस्तेमाल नहीं किया गया है। पूरे वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed