Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Worm was found in Dhokla at a sweet shop

ढोकले में निकला कीड़ा: दुकान पर दोस्तों के साथ ऑर्डर किया ढोकला, ब्रेड पकोड़े; पैकेट खोलते ही खराब हुआ मूड

Sat, 16 May 2026 10:06 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 16 May 2026 10:06 PM IST
सार

बालाजी स्वीट्स के ढोकला में कीड़ा मिलने पर विपुल कुमार ने 15 मई को खाद्य आपूर्ति विभाग से शिकायत की। विभाग ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Worm was found in Dhokla at a sweet shop
ढोकला में निकला कीड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतिखंड तीन पीपल चौक स्थित बालाजी स्वीट्स की दुकान पर खाद्य गुणवत्ता के मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। दुकान से खरीदे गए ढोकला में कीड़ा निकलने के बाद मौके से ही खरीददारों ने खाद्य आपूर्ति विभाग को फोन कर शिकायत की। शिकायत पर पहुंची टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामले में जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग के अंशुल चौहान ने बताया कि 15 मई की शाम कार्यालय में फोन पर शिकायत के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता विपुल कुमार अपने साथियों अमन कुमार और छत्रपाल सिंह के साथ 15 मई की शाम करीब पौने छह बजे दुकान पर पहुंचे थे। वहां सभी ने साथ बैठकर ढोकला, ब्रेड पकोड़े और कोल्ड ड्रिंक का  ऑर्डर किया। 
विज्ञापन


बताया गया कि जब ढोकले का पैकेट खोला गया तो उसमें मरा हुआ कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कीड़ा ढोकले पर साफ दिखाई दे रहा था। मामले की तुरंत दुकान कर्मचारियों और मैनेजर से शिकायत की गई। आरोप है कि पहले मामले को हल्के में लिया गया और बाद में बहस की स्थिति बन गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने पूरे मामले की लिखित शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को दी और दुकान की जांच कराने की मांग की। अंशुल चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है, हालांकि दुकान से कोई सेंपल नहीं भरा गया है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी बात की गई है, जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed