फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   world earth day

कोरोना की वजह से घर में रहकर मनाया जाए विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
world earth day
कोरोना की वजह से घर में रह मनाया जाए विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह - आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने दिया है सुझाव - 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह मनये जाने की अपील माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। क्लाइमेट चेंज के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए यह सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यक भी है। इस वर्ष यह विश्व पृथ्वी दिवस की स्वर्णजयंती है यानी 50वाँ वर्ष है, इसलिए आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक घर पर रहकर ही विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह मनाने का सुझाव दिया है। फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि वर्तमान में हम कोरोना की वजह से घर में लॉकडाउन है। इसे धयन में रखते हुए ये एक बहुत अच्छा प्रयास होगा। कुछ अच्छी आदतों के भी विकास होना लोगों में संभव है। उन्होंने बताया कि इसके लिए फेडरेशन की और से एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि पृथ्वी की रक्षा के लिए अपने-अपने स्तर से कार्य करे। --- फेडरेशन द्वारा दिये गए सुझाव: •\tनल को उस समय बंद कर दो जब 20 सेकंड्स तक साबुन से हाथ धो रहे हो •\tसप्ताह में कम से कम एक बार तो वाशिंग मशीन में कपड़ों को ठंडे पानी से धोया जाना चाहिए। •\tटिश्यू पेपर के बजाय कपड़े का उपयोग करें ताकि टिश्यू पेपर बनाने के लिए कम लकड़ी का इस्तेमाल हो •\tप्लास्टिक स्ट्रॉ और डिस्पोजेबल शेविंग किट को टाटा कर दो •\tपेड़ों का भोजन कार्बन है। भोजन बर्बाद न हो इसलिए उतनी ही कार्बन पैदा करो जिसे पेड़ खा सकें •\tयदि लॉकडाउन पीरियड के बाद भी कार को घर में छोड़ने की थोड़ी भी आदत बन गई तो प्रदूषण हावी नहीं होगा •\tजंक्स मेल को अनसब्सक्राइब कर दो •\tघर में कहीं न कहीं बर्ड फ़ीडर्स स्थापित करो •\tअवसर मिलते ही, हो सके तो खाद्यान सब्जी मंडी के बजाय किसान के खेत से खरीदो •\tबायो एंजाइम्स से अपनी क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खुद बनाओ ( 1:3:10 -- छिलके :गुड: पानी ) •\t •\tजितना संभव हो सेकंड हैंड वस्तुएं खरीदो •\tजीरो वेस्ट चैलेंज को स्वीकार करने का मन बनाओ •\tपर्यावरण से सम्बंधित किसी संगठन का हिस्सा बनो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed