फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Workers Beaten and Injured; Case Registered Against Four

Ghaziabad News: श्रमिकों को पीटकर घायल किया, चार पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Workers Beaten and Injured; Case Registered Against Four
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा पर ईंट भट्ठे पर गाली देने का विरोध करने पर ठेकेदार के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर श्रमिकों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव खिदौड़ा निवासी सुल्तान, मौसम और शेर मोहम्मद गांव के भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। पीड़ितों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम वह ईंट पथाई का सामान ला रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान ठेकेदार शानू का बेटा चांद साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। सुल्तान ने विरोध किया तो आरोपियों तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि चांद, जलीश, कुर्बान व वसीम निवासी गांव नेकपुर मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed