{"_id":"6ab043da7341d89fb903e570","slug":"work-on-laying-a-new-sewer-line-has-begun-in-vaishali-sector-2-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24267-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वैशाली सेक्टर-2 में शुरू हुआ नई सीवर लाइन डालने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वैशाली सेक्टर-2 में शुरू हुआ नई सीवर लाइन डालने का काम
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-2 डी की सभी गलियों में नई सीवर लाइन डालने का कार्य रविवार को शुरू हुआ। वार्ड-76 की पार्षद गौरव शिवानी सोलंकी ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
वैशाली कॉलोनी करीब 35 वर्ष पहले बसाई गई थी। यहां अब तक पुरानी सीवर लाइन से ही काम चल रहा था। नई लाइन पड़ने से सेक्टर-दो डी के करीब 600 मकानों को सीधा लाभ मिलेगा। पार्षद सोलंकी ने बताया कि यह कार्य क्षेत्रवासियों से किए गए वादे के अनुरूप है। इसका उद्देश्य सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाना है। नई लाइन से पुरानी सीवर समस्याओं में कमी आएगी। जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।