फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Work incomplete in six out of seven integrated townships

Ghaziabad News: सात इंटीग्रेटेड टाउनशिप में से छह में काम अधूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Work incomplete in six out of seven integrated townships
फोटो : 24रेवाड़ी। भाड़ावास मार्ग पर सुबह के समय गुजरता बुजुर्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश के आसार है जिससे ठंड में इजाफा होगा।
जिले की न्यूनतम तापमान में रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप खिली रही लेकिन तेज सर्द हवा के चलते धूप बेअसर रही। लोग ठंड से राहत के लिए धूप में बैठे रहे लेकिन सर्द हवा के चलते उन्हें खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। तापमान में भी और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने वाला है। दूसरे पखवाड़े पर ठंड अपनी चरम सीमा पर होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने के साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसके चलते ठंड में इजाफा होगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस माह के अंत तक कुल 6 से 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसमें दूसरे पखवाड़े वाले दो पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी की वजह से बारिश की गतिविधियों की संभावना है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 91 के आसपास दर्ज किया गया है। मौजूदा समय में ग्रैप चार की पाबंदियों को हटा दिया गया है। निर्माण कार्य फिर से शुरू हो चुके हैं। अभी ग्रैप दो की पाबंदी लागू है। प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। अब प्रदूषण का स्तर 100 के आसपास ही रहता है।



वायरल के मरीजों की संख्या 500 पार

मौसम बदलने की वजह से सर्दी, खांसी, जुखाम के मरीजों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। शुक्रवार को वायरल के मरीजों की संख्या 500 पार कर गई। चिकित्सक भी ऐसे मौसम में विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जितना हो सके सर्दी के कपड़ों का अधिक उपयोग करें और ठंड में जाने से बचें। सुबह के समय घर से कम ही निकलें।



पिछले दिनों का तापमान:

दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान

13 दिसंबर 21.0 4.5
12 दिसंबर 20.5 2.0
11 दिसंबर 21.0 2.5
10 दिसंबर 20.5 5.5
09 दिसंबर 21.0 6.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed