फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women's Welfare Department is planning for the future of girls

बालिकाओं के भविष्य की योजना बना रहा महिला कल्याण विभाग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Women's Welfare Department is planning for the future of girls
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण बालिकाओं में भविष्य को लेकर काफी चिंताएं हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में क्या करें, कौन सा विषय चुने आदि को लेकर तनाव में हैं। इसलिए बालिकाओं के भविष्य की योजना बनाने के लिए और मदद करने के लिए महिला कल्याण विभाग आगे आया है। इस कार्य के लिए महिला कल्याण विभाग विशेषज्ञों की मदद लेगा। यह एक्सपर्ट बालिकाओं को करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में मदद करेंगे और सही जानकारी देंगे कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल-कॉलेज बंद होने से छात्राओं के सामने अनेक परेशानियां आ रही हैं। अपने करियर को लेकर छात्राएं ज्यादा चिंतित हैं। कई छात्रा पढ़ाई को लेकर तनाव में आ गई हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि छात्राओं को अपना करियर बनाने के लिए किस विषय में पढ़ाई करनी ज्यादा बेहतर है अब इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए छात्राओं को सलाह देने के लिए काउंसलर की मदद दी जाएगी। जो छात्राओं की रुचि के हिसाब से उन्हें करियर तक पहुंचने का मार्ग बताएंगे। महिला एवं बाल कल्याण विभाग लॉकडाउन के कारण स्कूल-कॉलेज बंद होने से लड़कियो के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद में यह पहल कर रहा है। विकास चंद्रा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण ज्यादातर लड़कियों और उनके अभिभावकों में करियर को लेकर डर बना हुआ है। इसका कारण यह है कि वह सही समय पर उन विषयों का चयन नहीं कर पाते जिनमें उनकी ज्यादा रूचि है। वह एक-दूसरे को देखकर अन्य विषयों का चयन कर लेती हैं। इससे उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में ज्यादा मेहनत करनी होती है। लड़कियां आसानी से अपने टारगेट को बिना डरे आसानी से प्राप्त कर सकें इसके लिए यह पहल की जा रही है। इसके लिए कक्षा नौ से 12 तक की लड़कियों की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलर फोन पर नौवीं और 12 वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को यह बताएंगे की उन्हें आगे किस विषय में पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे वह बिना समय बर्बाद किए अपना सपना पूरा कर सकें। इसके अलावा उनके माता-पिता की भी काउंसलिंग की जाएगी कि वह बच्चों के साथ कैसे डील करें। क़ोट्स छात्राओं को तनाव है कि लॉक डाउन के दौरान उनके कई महीने ऐसे ही बर्बाद हो गए हैं। इससे इनकी आगे की पढ़ाई और करियर को काफी नुकसान होगा। इन सभी समस्याओं को सुलझाने और तनाव को दूर करने के लिए काउन्सलर की मदद ली जाएगी। -विकास चंद्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed