फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women said to the policemen going without helmets, oh brother where are the helmets

Ghaziabad News: बिना हेलमेट जा रहे पुलिसकर्मियों से बोलीं महिलाएं, ओ भैया हेलमेट कहां हैं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women said to the policemen going without helmets, oh brother where are the helmets
गाजियाबाद। नियमों को ताक पर रखकर बिना हेलमेट सरकारी बाइक चलाने का दो पुलिसकर्मियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में स्कूटी सवार दो महिलाओं ने उनके आगे जा रहे पुलिसकर्मियों से हेलमेट कहां है, ओ भैया हेलमेट कहां है के सवाल पूछे तो दोनों बाइक की रफ्तार तेज कर फरार होते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर जब पुलिस की किरकिरी हुई तो अधिकारियों ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों का एक हजार का चालान काट दिया।
विज्ञापन

वीडियो हापुड़ रोड कलक्ट्रेट के सामने का बताया जा रहा है। स्कूटी सवार दो महिलाओं में से एक स्कूटी चला रही है और पुलिसकर्मियों से सवाल कर रही हैं जबकि स्कूटी पर पीछे सवार महिला वीडियो बना रही है। वीडियो में महिला कह रही हैं कि नियम क्या सिर्फ आम लोगों के लिए हैं। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में काफी दूर तक उनका पीछा करती दिख रही हैं हालांकि इस वीडियो में पुलिसकर्मी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले में पुलिसकर्मियों की बाइक के नंबर के आधार पर बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर एक हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed