{"_id":"5e9ac8a08ebc3e769c7236a4","slug":"women-ran-away-from-hospital118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक को पत्थर मारकर भाग निकली कोरोना संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक को पत्थर मारकर भाग निकली कोरोना संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस चालक को पत्थर मारकर भाग निकली कोरोना संदिग्घ मोदीनगर में दुकानदार को थूक लगाकर दिया था नोट माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबद। मोदीनगर से एंबुलेंस से संयुक्त अस्पताल लाई गई कोरोना संदिग्ध अधेड़ महिला स्वास्थ्यकर्मियों को धक्का देकर भाग निकली। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे दो बार पकड़ा लेकिन, महिला ने उन पर सड़क से उठाकर पत्थर मारने शुरु कर दिए। जिसके चलते दो स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे दबोचने का प्रयास किया लेकिन, महिला भाग निकली। मोदीनगर में हाईवे पर तेलमील कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक बुर्का पहने महिला ने कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर पहले तो दुकान में थूका था और फिर नोट पर थूक लगाकर दुकानदार को दिया था। इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को संयुक्त अस्पताल भेज दिया था। एंबुलेंस प्रभारी जयविंदर सिंह ने बताया कि महिला ने मोदीनगर में ही पुलिस और एंबुलेंस स्टाफ को काफी परेशान किया था। महिला मानसिक रूप से कमजोर लग रही थी। किसी तरह पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को एंबुलेंस में बैठाया और संयुक्त अस्पताल लेकर आए।अस्पताल में एंबुलेंस से उतरते ही महिला ने एमटीएस (स्वास्थ्य सहयोगी) को धक्का दिया और भाग निकली। जब चालक और स्वास्थ्य सहयोगी ने उसे पकड़ने दौड़े तो उसने पत्थर उठाकर मारने शुरु कर दिए। महिला को दो बार पकड़ा लेकिन वह धक्का देकर भाग निकली और पत्थर मारने लगी। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इस दौरान महिला रहीसपुर की ओर भाग निकली। मौके पर पहुंची पीआरवी पर तैनात सिपाही महिला को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन काफी देर तक महिला हाथ नहीं आ सकी। जिसके बाद एंबुलेंस को वापस बुला लिया गया। जयविंदर ने बताया कि महिला के पत्थर मारने से एंबुलेंस चालक और एमटीएस को चोटें भी आई हैं।