फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women preparing safety armor for doctors

डाक्टर्स के लिए सुरक्षा कवच तैयार कर रही महिलाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Women preparing safety armor for doctors
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पहले ग्रामीणों के लिए मास्क और अब डाक्टर्स के लिए सुरक्षा कवच बनाने में जुटी हैं जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। ये महिलाएं डाक्टर्स द्वारा आपरेशन थियेटर में पहनने वाला स्क्रब (आपरेशन थिएटर में पहना जाने वाला ड्रेस) तैयार कर रही हैं। बता दे कि आपरेशन थिएटर के भीतर चिकित्सक हरे रंग का स्क्रब ( गाउन) पहना करते हैं। लोनी क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिला चिकित्सालय से 200 स्क्रब का आर्डर मिला है। सीडीओ ने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान जिले के स्वयं सहायता समूह काफी मदद कर रहे हैं। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं मास्क,सैनिटाइजर के अलावा ग्लब्स आदि बनाने के काम में जुटी हुई हैं। लेकिन अब इन्हीं महिलाओं ने आपरेशन के दौरान आपरेशन थिएटर में डाक्टर्स द्वारा पहने जाने वाले स्क्रब गाउन को भी बनाना शुरू कर दिया है। लोनी क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह ने सेंपल के लिए स्क्रब तैयार कर अस्पतालों में भिजवाए थे। जिसे जिला अस्पताल ने पास कर दिया और स्वयं सहायता समूह को 200 स्क्रब यानी गाउन का आर्डर दिया है। आर्डर मिलने से महिलाओं में उत्साह है। वे इस आर्डर को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहती हैं जिससे उन्हें और आर्डर मिल सकें। सीडीओ अस्मिता लाल ने बताया के इस लॉक डाउन के दौरान स्वयं सहायता समूह ने काफी कार्य किया है।लोनी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब चिकित्सकों के लिए अब स्क्रब भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed