{"_id":"56faa9c84f1c1b9d38f00328","slug":"women-plan-to-start-monitoring-neighboring","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शुरू की पड़ोसी निगरानी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शुरू की पड़ोसी निगरानी योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप हॉट सिटी में रहते हैं और कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो बेफिक्र होकर जाएं। अब आपके घर की निगरानी हॉट सिटी की महिलाओं की एक टीम करेगी। हॉट सिटी में चोरों के डर से लोगों ने घर खाली छोड़कर बाहर जाना ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इस समस्या से निपटने के लिए ज्ञान खंड-1 की महिलाओं ने 'पड़ोसी निगरानी योजना' शुरू की है। योजना को सफल बनाने के लिए ज्ञान दर्शन पड़ोसी सहयोगी समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सोसायटी में रहने वाला कोई परिवार अगर बाहर जाना चाहता है तो वह घर की जिम्मेदारी 'ज्ञान दर्शन पड़ोसी सहयोगी' समिति को सौंपकर बेफिक्र होकर जा सकता है। रेजिडेंट्स की सूचना पर समिति की महिला बिग्रेड उनके मकान की निगरानी शुरू कर देगी।
विज्ञापन
समिति की अध्यक्ष अंजू गुप्ता ने बताया कि समिति सदस्य हर वक्त पड़ोसी के घर की निगरानी करेंगे। महिलाएं बारी-बारी से पड़ोसी के घर की सुरक्षा चैक करेंगी। इसके लिए हथियारबंद सुरक्षा गार्ड की भी मदद ली जाएगी।
उधर, टीएचए की कई आरडब्ल्यूए ने महिलाओं की इस पहल को सराहनीय बताया है। अन्य आरडब्ल्यूए भी अपनी सोसायटीज में यह योजना लागू कराने का प्रयास करेगी।
पड़ोसी करेगा पड़ोसी की मदद
महिलाएं हर सोसायटी में कार्यशाला आयोजित करेंगी जिसके तहत महिलाओं को बताया जाएगा कि पड़ोसी होने का फर्ज निभाएं। पड़ोसियों को पड़ोसी की मदद करने के बारे में बताया जाएगा। महिलाओं की कोशिश है कि सुरक्षा पर खतरा बन रही मेट्रो शहरों में अलग-थलग रहने की जीवनशैली को खत्म किया जा सके।
समिति की उपाध्यक्ष शालिनी, महासचिव तनुजा सक्सेना, सचिव रीना गांधी और कोषाध्यक्ष पूनम पांडेय ने बताया कि इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हर सदस्य की अलग-अलग समय पर ड्यूटी लगाई जाएगी।