फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   women on demand to Corporation Scope sure to Sewer

पक्का नाला बनाने की मांग पर महिलाओं ने निगम घेरा

Sat, 10 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 women on demand to Corporation Scope sure to Sewer
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी-घूकना में पक्का नाला बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कालोनी की महिलाओं ने नगर निगम पर धरना देकर विरोध जताया। कालोनीवासियों का कहना है कि तीन महीने पहले भी उन्होंने मेयर-नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम में मेयर, नगर आयुक्त न मिले तो महिलाओं ने निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस चौहान को ज्ञापन देकर नाला पक्का किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कालोनी निवासी यशपाल सिंह का कहना है कि ब्रह्मपुरी गली नंबर-6 और वाल्मीकि बस्ती 35 साल से बसी हुई है।

तभी से कालोनी के करीब 500 परिवारों के नाली का पानी खेतों में से कच्चे नाले के जरिए सौ फुटा रोड रेत मंडी के पास बड़े नाले में जा रहा है। अप्रैल 2016 में खेत मालिक ने नाले को बंद करने की कोशिश की तो इसके खिलाफ कालोनी वाले लामबंद होकर तहसील में शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि अब किसान ने दो फीट चौड़ी नाली की जगह छोड़ दी है, लेकिन नगर निगम इसे पक्का नहीं करा रहा है। नाला कच्चा होने की वजह से यहां जलभराव रहता है। अधिशासी अभियंता एसएस चौहान ने उन्हें जल्द ही नाले का एस्टिमेट बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीना, अंशु सैनी, गीता, रामकिशन, विनोद कुमार, हरी सिंह, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed