फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women demonstrated to remove the liquor contract

Ghaziabad News: शराब का ठेका हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated to remove the liquor contract
लोनी। शराब का ठेका हटाने की मांग करते हुए विकास कुंज कॉलोनी में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


विकास कुंज कालोनी में खुलने वाले नए शराब के ठेके को हटाने की मांग पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथों में बोर्ड लेकर नए शराब की दुकान के सामने बैठ गईं। महिलाओं का आरोप है कि शराब का ठेका खुलने से बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। ठेके के चलते रोड पर असामाजिक तत्वों और शराबियों को जमावड़ा रहने से महिलाओं बच्चों व युवतियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग को बुलाकर मामले की जानकारी दी है। अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। महिलाओं को समझाकर वापस भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed