{"_id":"6aeb8f773ea4d6cc080f8dae","slug":"womans-body-found-on-a-cremation-pyre-ligature-mark-visible-on-her-neck-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26347-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: श्मशान की चिता पर मिला महिला का शव, गले पर फंदे का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: श्मशान की चिता पर मिला महिला का शव, गले पर फंदे का निशान
विज्ञापन
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बंथला नहर रोड स्थित टीला शहबाजपुर गांव के श्मशान घाट में बुधवार रात आठ बजे करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव लकड़ियों की चिता पर रखा मिला। पास में ही जेसीबी पर काम कर रहे लोगों को आता देख शव का अंतिम संस्कार करने आए लोग भाग गए हैं। ऐसे में अब पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के गले पर फंदे का निशान मिला। उसके हाथ में कलावा और कानों में टॉप्स भी मिले हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की थी तो उसके शव को परिजनों या ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना श्मशान घाट तक क्यों पहुंचाया। वहीं, अगर हत्या हुई है तो शव को ठिकाने लगाने के लिए चिता का सहारा किसने दिया। वहीं, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आशंका है कि महिला की आत्महत्या के बाद लोकलाज या पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कुछ लोगों ने शव को चुपचाप जलाने की कोशिश की हो। जांच के बाद ही सभी पहलुओं का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
-- -- -- -- -- -- --
जेसीबी पर काम कर रहे लोगों को देखकर भागे संदिग्ध
श्मशान घाट के पास जेसीबी पर काम कर रहे कुछ लोगों के आने की आहट मिलते ही वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए। उनके अचानक चले जाने से घटनास्थल पर संदेह और गहरा गया। सवाल है कि यदि सब कुछ सामान्य था तो शव को चिता पर छोड़कर लोग भागे क्यों? पुलिस अब इन संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
गीली लकड़ियों से जलाने की कोशिश, कमर पर ही मिले आग के निशान
महिला के शव को गीली लकड़ियों की चिता पर रखकर जलाने की कोशिश की गई थी। लकड़ियों ने ठीक से आग नहीं पकड़ी, जिससे आसपास धुआं फैल गया। शव पर आग से जलने के निशान केवल कमर के हिस्से पर बताए जा रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि शव को पूरी तरह जलाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। हैरानी की बात यह है कि महिला का शव श्मशान घाट तक कैसे पहुंचा, उसे चिता पर किसने रखा और किसकी मौजूदगी में उसे जलाने की कोशिश हुई, इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।