फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman who stole Rs 9 lakh by opening the lock with another key arrested

Ghaziabad News: दूसरी चाबी से ताला खोलकर 9 लाख की चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman who stole Rs 9 lakh by opening the lock with another key arrested
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के रेलवे विहार न्यू आनंद विहार कॉलोनी स्थित घर से 9 लाख रुपये की चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पीड़ित मकान मालिक के दूसरी निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी का काम करती है। पुलिस ने महिला चोर के कब्जे से करीब पौने चार लाख रुपये और गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर को राहुल निवासी रेल विहार ने पुलिस को शिकायत देकर 18 अक्तूबर को घर से करीब 9 लाख रुपये की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह राहुल के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करती है। वह उनके घर आती जाती रहती हैं। चोरी से कुछ दिनों पहले महिला राहुल के घर रुपये लेने आई थी। राहुल के परिजनों ने संदूक से रुपये निकालकर महिला को दिए। आरोपी महिला ने संदूक में रुपये देखे और चोरी करने की योजना बनाई। संदूक का ताला खो गया। राहुल के परिजनों ने संदूक में ताला लगाने के लिए आरोपी महिला से नया ताला मंगवाया। महिला ने नये ताले की एक चाबी अपने पास रख ली। मौका पाकर आरोपी महिला ने दूसरी चाबी से ताला खोला चोरी की।
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस को झूठ बोलती रही

एसीपी ने बताया कि पुलिस को शुरू से ही महिला पर शक था। पुलिस ने महिला को बुलाकर कई बार पूछताछ की। लेकिन महिला हर बार चोरी की बात से इन्कार कर देती। फिर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तो महिला कैमरे में जाती हुई नजर आई। इसके बाद पुलिस ने महिला को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया और सवालों में घेरा तो महिला ने सच कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed