{"_id":"5ffa79fa8ebc3e30cf583737","slug":"woman-set-fire-to-her-children-by-pouring-petrol-in-dispute-over-cooking-on-stove-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चूल्हे पर खाना बनाने के विवाद में पत्नी ने बच्चों पर पेट्रोल डाल लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चूल्हे पर खाना बनाने के विवाद में पत्नी ने बच्चों पर पेट्रोल डाल लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर
Sun, 10 Jan 2021 09:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी खाली बोतल और कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अगौता थाना इलाके के गांव गढ़िया में शनिवार को गैस खत्म होने पर चूल्हे पर खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर गुस्साई महिला ने अपनी छह माह और तीन साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई और घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी दोनों बच्चियों की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव गढ़िया निवासी मुकेश लोधी बेलदारी का कार्य करता है। शनिवार को उसके घर में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। इस पर मुकेश ने अपनी पत्नी को चूल्हे पर खाना बनाने के लिए कहा। महिला ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुकेश ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पति की पिटाई से गुस्साई महिला ने बाइक से पेट्रोल निकाल लिया और घर में जमीन पर लेटे अपनी दो बच्चियों यशोदा (03) और छह माह की भूमिका के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी।

दोनों बच्चियों की चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। तब तक भूमिका 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी अगौता इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दूबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस ने झुलसे बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
भूमिका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि महिला के मायके वाले परिजनों पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ध्रुव भूषण दूबे, थाना प्रभारी अगौता