फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman murdered for asking fare, body hidden in suitcase

Ghaziabad News: किराया मांगने पर महिला की हत्या, शव सूटकेस में छिपाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered for asking fare, body hidden in suitcase
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित ओरा काइमेरा सोसायटी में फ्लैट का किराया मांगने पहुंची इंजीनियर की पत्नी की किरायेदार दंपती ने हत्या कर दी। आरोपी किरायेदार ने फ्लैट मालकिन के सिर में प्रेशर कुकर दे मारा और उसकी पत्नी ने दुपट्टे से गला घोट दिया। किरायेदार दंपती ने महिला के शव को लाल सूटकेस में बंद कर अपने ही बेड के नीचे छिपा दिया। महिला के घर नहीं पहुंचने पर जब देर रात उनकी घरेलू सहायिका फ्लैट पर पहुंची तो आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस के पहुंचने से पहले महिला के पति और सोसायटी के लोगों को बेड के नीच रखे एक सूटकेस में महिला का शव मिला। नंदग्राम पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
विज्ञापन

पहले कुकर से हमला फिर दुपट्टे से गला दबाया
मूलरूप से हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी के रहने वाले इंजीनियर उमेश शर्मा पत्नी दीपशिखा और एक बेटी के साथ ओरा काइमेरा सोसायटी के एम-105 फ्लैट में रहते हैं। उनकी पत्नी दीपशिखा (48) एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। उमेश शर्मा का इसी सोसायटी में एक अन्य फ्लैट एफ-506 है, जिसे 18 हजार रुपये प्रति माह किराये पर संजयनगर के रहने वाले ट्रांसपोर्टर जय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को एक वर्ष पूर्व दिया गया था। बुधवार की रात करीब आठ बजे दीपशिखा पांच माह का बकाया किराया मांगने किरायेदार जय गुप्ता के फ्लैट में गई थीं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जय की किडनी खराब होने से उनका कार्य ठीक से नहीं चल रहा है। किराये को लेकर बातचीत के बीच दीपशिखा का दोनाें से विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया और बचाव में दीपशिखा ने जय गुप्ता के हाथ पर काट लिया। इस पर आकृति ने दीपशिखा के गले में दुपट्टा डालकर खींचा और जय ने प्रेशर कुकर से उसके सिर पर हमला कर दिया। दंपती ने घायल दीपशिखा को जमीन पर गिराकर उनका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव सूटकेस में डाल बेड के नीचे छिपाया
हत्या के बाद आरोपी दंपती ने शव को घर में रखे लाल रंग के सूटकेस में बंदकर अपने बेड के नीचे छिपा दिया। काफी देर तक जब दीपशिखा अपने घर नहीं लौटी तो घरेलू सहायिका मिनी जय गुप्ता के फ्लैट पर पहुंची और मालकिन की बाबत पूछताछ की। दंपती ने कहा कि दीपशिखा आई थीं और चली गई हैं। इस दौरान घरेलू सहायिका को जमीन पर खून के धब्बे दिख गए। उसने जाते समय फ्लैट का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर शोर मचाया। दीपशिखा के पति उमेश शर्मा और अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया। तलाशने पर दीपशिखा का शव सूटकेस में मिला।
भागने की फिराक में थे आरोपी, सामान कर लिया था पैक

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के बाद सब कुछ सामान्य करने का प्रयास किया। मिनी जब फ्लैट पर पहुंची तो कुछ सामान बिखरा दिखाई दिया। आरोपी सामान पैकिंग कर रहे थे और भागने के फिराक में थे। सोसायटी के लोगों ने सख्ती से जय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति से पूछताछ की और वीडियो भी बनाई। हत्यारोपी अजय गुप्ता ने बताया कि दीपशिखा ने तकादा करके उनका जीना मुहाल कर दिया था।


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि बकाया किराया मांगने पर किरायेदार दंपती ने दीपशिखा की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपियों के बेड के नीचे से ही सूटकेस में शव बरामद कर लिया गया है। दीपशिखा के पति उमेश की शिकायत पर हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed