फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman molested, beaten up for protesting against taking photo

Ghaziabad News: फोटो खींचने के विरोध पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman molested, beaten up for protesting against taking photo
गाजियाबाद। नगर कोतवाली की नई मंडी क्षेत्र में किराना स्टोर पर बैठी महिला दुकानदार की ग्राहक ने मोबाइल से फोटो खींच ली। महिला ने फोटो डिलीट करने के लिए युवक से मोबाइल ले लिया। आरोप है कि आरोपी किराना स्टोर में घुस आया और महिला से मारपीट कर छेड़छाड़ की और अपना मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी कृष्णा शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की शाम किराना स्टोर पर एक युवक सामान लेने आया। आरोप है कि युवक ने महिला दुकानदार की मोबाइल से फोटो खींच ली। इसकी भनक महिला को लगी तो उन्होंने युवक से मोबाइल लेकर फोटो डिलीट करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी कृष्ण शर्मा किराना स्टोर में घुस आया और धमकी दी कि अब उनके कपड़े फाड़कर फोटो लेगा और सोशल मीडिया पर वायरल करेगा।
विज्ञापन




महिला के हाथों से आरोपी ने अपना मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक ने महिला को गलत तरीके से छुआ और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो उनके पति और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कृष्ण शर्मा निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन












परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मनचलों ने विरोध करने पर छात्रा पर जातिसूचक टिप्पणी की। छात्रा के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।




नगर की एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि दो दिन पूर्व उनकी बहन कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। सारा रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोककर छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने छात्रा को जातिसूचक शब्द कहते हुए जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया। भीड़ को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed