फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman Jumps into Hindon Barrage in Indirapuram Divers Rescue Her

क्यों जान देना चाहती है आरती?: कानपुर से आकर इंदिरापुरम के हिंडन में कूदी, गोताखोरों की मदद से बचाई गई जान

Thu, 26 Mar 2026 06:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदिरापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदिरापुरम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 06:05 PM IST
सार

युवती ने बातचीत में अपना नाम निम्मी उर्फ आरती बताया। उसकी उम्र लगभग इक्कीस वर्ष है। वह कानपुर की मूल निवासी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर निकली थी। इसी नाराजगी के चलते उसने हिंडन बैराज में छलांग लगाई।

विज्ञापन
Woman Jumps into Hindon Barrage in Indirapuram Divers Rescue Her
हिंडन बैराज में कूदी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार शाम करीब 3:30 बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित हिंडन बैराज से एक युवती ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 10 मिनट में युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

घर से नाराज होकर निकली थी
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती बाहर निकलने पर थोड़ी बोल पाने की स्थिति में थी। उसने अपना नाम निम्मी उर्फ आरती बताया। युवती की उम्र करीब 21 वर्ष है। वह मूलरूप से कानपुर की रहने वाली है। युवती ने बताया कि वह आज ही घर से नाराज होकर निकली थी। इसके बाद वह हिंडन बैराज पहुंची और उसमें कूद गई। एसीपी ने यह भी बताया कि युवती ने अपना पूरा पता नहीं बताया। उसने परिजनों का कोई मोबाइल नंबर भी नहीं दिया। स्थानीय पुलिस अब युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों को नहर में भेजकर युवती की तलाश शुरू की गई। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने पूरा पता और परिजनों का नंबर नहीं बताया है। स्थानीय पुलिस अब युवती के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed