{"_id":"66c28a18000455eced043f04","slug":"woman-injured-when-gun-fired-from-guard-loading-gun-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111331-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंदूक लोड कर रहे गार्ड से चली गोली, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंदूक लोड कर रहे गार्ड से चली गोली, महिला घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। शनि चौकी से 200 मीटर दूर रविवार सुबह करीब 11 बजे विकास जूलर्स के बाहर बंदूक लोड कर रहे गार्ड की लापरवाही से गोली चलने से लैब टेक्नीनिशयन की पत्नी निर्मला किरौला घायल हो गईं। वह टीला मोड़ में ननद के घर रक्षाबंधन मनाने के लिए पति के साथ पैदल-पैदल ऑटो स्टैंड तक जा रही थीं। जमीन पर गोली लगने के बाद उसके छर्रे निर्मला के पैर से लेकर कमर में घुस गए। लहूलुहान हालत में उन्हें पास के अस्पताल ले गए। वहां से मोहननगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी गार्ड बंदूक छोड़कर भाग गया। पति देवेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लाजपत नगर के जी ब्लॉक में रहने वाले देवेंद्र सिंह किरौला दिल्ली में लैब टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे पत्नी निर्मला किरौला (46) के साथ बहन के घर रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। जैसे ही दोनों शनि चौकी को पार करके मंदिर से आगे विकास जूलर्स के सामने पहुंचे। तभी वहां सुरक्षा गार्ड कृष्णा बंदूक को लोड-अनलोड कर रहा था। इस बीच बंदूक से गोली चल गई और जमीन में लगने के बाद उसके छर्रे निर्मला को लग गए। सूचना के बाद एसीपी रजनीश उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने विकास जूलर्स के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किए। टीम ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल अस्पताल में भर्ती निर्मला की हालत खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 और आयुध अधिनियम 1959 की धारा 27 व 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गार्ड के पुलिस सत्यापन की हो रही जांच :
घटना के बाद पुलिस की दो टीमें फरार गार्ड कृष्णा की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बंदूक को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में आया कि विकास जूलर्स के मालिक मनोज वर्मा ने निजी एजेंसी से सुरक्षा गार्ड को लिया हुआ था। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा गार्ड का पुलिस से सत्यापन कराया था या नहीं। इसकी जांच हो रही है। पुलिस को फरार आरोपी के गांव का पता मिला है। टीम संभावित जगह पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि घटनास्थल से सीसीटीवी और बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। बंदूक लोड-अनलोड करते हुए गोली चली थी जिसके छर्रे से महिला घायल हो गईं। उनकी हालत ठीक है। पति की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। फरार आरोपी गार्ड की तलाश में टीम लगी है।