फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman hanged from fan, in-laws ran away leaving dead body in hospital

Ghaziabad News: पंखे से लटकी महिला, अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुरालिए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged from fan, in-laws ran away leaving dead body in hospital
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के विक्रम एंक्लेव में दोपहर एक बजे महिला गंगा का पंखे से शव लटका मिला। पति और ससुराल के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। मृतका की मां सुखदेवी ने ससुराल के चार लोगों पर दहेज हत्या, पीटना, धमकी देना और दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


कासगंज में सिढ़पुरा के सरावल गांव में रहने वाली सुखदेवी ने अपनी बेटी गंगा की शादी शालीमार गार्डन के शैलेंद्र चौहान से आठ मार्च 2018 को की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से शैलेंद्र बेटी को बुरी तह पीटता था। शादी के बाद से ही पति दहेज में एक बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग करता था। गंगा के मना करने पर वह शराब पीकर पीटता था। कई बार तो उसे कमरे में बंद कर मारने का प्रयास किया लेकिन वह बेटी अपने पिता की मृत्यु और तीन बहनों में अकेले होने की वजह से मां को नहीं बताती थी। बुधवार दोपहर गंगा पंखे से लटकी मिली। ससुराल के लोग उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस बीच ससुर बृजगोपाल ने घटना की सूचना सुखदेवी को फोन से दी। वह घटना को सुनकर सहम गई। उन्होंने कासगंज से ही गाजियाबाद पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी। डायल 112 के पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां गंगा का शव पड़ा था। ससुराल के लोग उसे छोड़कर भाग चुके थे। उन्होंने शालीमार गार्डन पुलिस को गंगा की दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद से शैलेंद्र और ससुराल के लोग गंगा को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि महिला सुखदेवी की शिकायत पर पति शैलेंद्र चौहान, ससुर बृजगोपाल, सास बबली और देवर शिवम चौहान पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। भागे आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed