{"_id":"5894b7d14f1c1bda17e810e7","slug":"woman-filed-a-report-against-the-company-by-thugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग कंपनी के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग कंपनी के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी के खिलाफ नोएडा निवासी युवती ने इंदिरापुरम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने कंपनी पर 57 हजार की ठगी का आरोप लगाया है।नोएडा सेक्टर 37 निवासी निधि कटियार का आरोप है कि नवंबर 2016 में एल्बेज इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में 57 हजार रुपये इनवेस्ट किए थे।
विज्ञापन
कंपनी ने रुपये लेनेे के बाद उन्हें ऑनलाइन लिंक भेजा और लाइक करने पर पेमेंट करने का ऑफर दिया। कुछ दिनों तक उनके अकाउंट में पेमेंट आई। कुल 36 हजार की पेमेंट कंपनी ने उन्हें की। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से लाइक करने के बाद भी उनके खाते में कंपनी की ओर से कैश ट्रांसफर नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि आदित्य मॉल स्थित ऑफिस पर जब उन्होंने जाकर पूछताछ की तो वहां उन्हें युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को थाना इंदिरापुरम में ऑफिस पर बैठने वाले गौरव शर्मा के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन