{"_id":"6a4167084bb79e9908003099","slug":"woman-escapes-troop-of-monkeys-injured-after-falling-from-roof-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-143838-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंदरों के झुंड से बचकर भागी महिला, छत से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंदरों के झुंड से बचकर भागी महिला, छत से गिरकर घायल
विज्ञापन
पिलखुवा। गांव सिखैड़ा में बंदरों के झुंड ने महिला को घर की छत पर घेर लिया। जान बचाने के लिए महिला भागी तो वह नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिखैड़ा निवासी कोमल देवी किसी काम से घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। वह शोर मचाते हुए खुद को बचाने के लिए दौड़ीं। पैर फिसलने से वह छत से नीचे आ गिरीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। घरों की छत पर जाना मुश्किल हो रहा है। अब राह चलते लोगों को भी बंदर काट रहे हैं।