फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman duped of jewellery worth lakhs

Ghaziabad News: महिला को झांसा देकर लाखों के गहने ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of jewellery worth lakhs
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली गेट के पास बच्चे को स्कूल से लेने जा रही रिछपालपुरी निवासी महिला को दो ठगों ने सम्मोहित कर लाखों के गहने ठग लिए। महिला अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। होश आने पर महिला ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। महिला के बेटे ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रिछपालपुरी निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर उनकी मां पोते को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थीं। जब वह रिछपालपुरी से निकलकर दिल्ली गेट के पास पहुंचीं तभी वहां मिले दो ठग उनकी मां से गणेश अस्पताल का पता पूछने लगे। पीड़ित के अनुसार इसी बीच आरोपियों ने उनकी मां के सामने एक कागज जलाया और नशीला पदार्थ हाथ में भी रखा जिसे उसने दूर जाकर फेंकने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार के अनुसार कुछ दूरी पर जाकर उनकी मां बेहोश हो गईं और जिसके बाद ठगों ने सहारा देकर उनको सड़क किनारे बैठाया। आरोप है कि दोनों ठगों ने उनकी मां के कान के एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की अंगूठी व दो चांदी की अंगूठी उतारकर भाग गए। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed