{"_id":"65cd30f6794766e8890dbd27","slug":"woman-dragged-down-stairs-by-hair-video-goes-viral-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102000-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला के बाल पकड़कर सीढि़यों पर घसीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला के बाल पकड़कर सीढि़यों पर घसीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के सारा गांव में मकान के विवाद में दबंगों ने महिला के बाल पकड़कर उसे सीढि़यों पर घसीटा और उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के विरोध में परिजनों ने तहसील पर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
गांव सारा में शहजादी परिवार सहित किराये के मकान में रहती है। शहजादी ने बताया कि मकान मालिक से घर का सौदा हो गया था। कुछ रकम भी दे दी गई थी। बाकी रकम बैनामे के समय दी जानी थी। कुछ समय बाद मकान मालिक ने घर बेचने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने शहजादी की एडवांस रकम भी नहीं लौटाई और उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा। शहजादी ने रकम वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मंगलवार रात आरोपी अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस गया और घर में तोड़फोड़ करते हुए सामान फेंकने लगा।
आरोपियों ने शहजादी को बुरी तरह पीटा और उसे बाल पकड़कर सीढ़ियों पर घसीटते हुए ले गए। मौके पर पहुंची निवाड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शहजादी के परिजनों ने निवाड़ी पुलिस पर हल्की धाराओं में रिपोर्ट लिखने का आरोप लगाते हुए बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हैदर व मुरस्लीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।