फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies after falling from 22nd floor in suspicious condition in Ghaziabad

Ghaziabad: संदिग्ध हालत में 22वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति ने बताया कि पिछले कुछ समय से थीं बीमार

Sat, 25 May 2024 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 May 2024 11:09 PM IST
सार

पति और बेटे ने पुलिस को बताया कि उनको कुछ समय पहले जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान स्टेंट डाले गए थे और मानसिक इलाज भी चल रहा था। किन्हीं कारणों से उन्होंने कुछ दिनों से दवाइयां लेना बंद कर दिया।

विज्ञापन
Woman dies after falling from 22nd floor in suspicious condition in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे 22वीं मंजिल से गिरकर सुदेश देवी (58) की मौत हो गई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनका मानसिक इलाज चल रहा था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सोसायटी के टावर-बी के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने टावर-बी में सभी फ्लैटों में जाकर पूछताछ की उनकी पहचान सुदेश देवी के रूप में हुई। वह मूलरूप से बागपत के ढाकोली की रहने वाली थीं। यहां परिवार के साथ रहती थीं। 
विज्ञापन


सुदेश के पति शरणवीर और बेटे रोहित ने पुलिस को बताया कि उनको कुछ समय पहले जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान स्टेंट डाले गए थे और मानसिक इलाज भी चल रहा था। किन्हीं कारणों से उन्होंने कुछ दिनों से दवाइयां लेना बंद कर दिया। जिस समय वह 22वीं मंजिल से गिरी उस दौरान परिवार में सभी सोए हुए थे। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed