{"_id":"6aa8c90b980070191e08eca5","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-truck-in-the-nandgram-police-station-area-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, अगले पहिये के नीचे आई, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, अगले पहिये के नीचे आई, मौके पर ही तोड़ा दम
Tue, 15 Sep 2026 09:56 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से महिला का सिर अगले पहिये के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की पहचान अमृता गुप्ता पत्नी वरुण गुप्ता, निवासी राजनगर एक्सटेंशन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।