फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman defrauded cyber scam under the pretext of a refund

Ghaziabad News: रिफंड के नाम पर महिला से 83,618 रुपये की साइबर ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded cyber scam under the pretext of a refund
लोनी। चिरोड़ी क्षेत्र की एक महिला इंस्टाग्राम पर साड़ी खरीदने के बाद साइबर ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने रिफंड के नाम पर महिला से क्यूआर कोड मंगवाया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये उसके बैंक खाते से 83,618 रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर लोनी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोक्षधाम मंदिर, चिरोड़ी निवासी मधु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने तीन सितंबर को इंस्टाग्राम पर साड़ी खरीदने का ऑर्डर किया था। अकाउंट पर दिए गए व्हाट्सएप नंबर के जरिये उसकी बातचीत हुई। पांच दिन बाद साड़ी नहीं पहुंची तो उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। जालसाजों ने ऑर्डर निरस्त होने और रकम वापस किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने रिफंड के नाम पर महिला से क्यूआर कोड मांगा। महिला ने क्यूआर कोड भेज दिया। कुछ देर बाद तकनीकी समस्या बताकर दूसरे व्हाट्सएप नंबर से संपर्क किया गया और बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से लगातार रकम कटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, करीब छह बार में उसके खाते से कुल 83,618 रुपये निकाल लिए गए। महिला ने लेनदेन से संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed