फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman cyber-cheated of Rs 3.24 lakh in the name of lottery, report filed

Ghaziabad News: लॉटरी के लालच में महिला से 3.24 लाख की साइबर ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman cyber-cheated of Rs 3.24 lakh in the name of lottery, report filed
बुलंदशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ताजपुर की रहने वाली एक महिला को लॉटरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाने की लंबी जांच के बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता शाहीन निवासी गांव ताजपुर ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों अज्ञात मोबाइल फोन नंबरों से उनके पास कॉल किया गया। कॉल करने वालों ने उन्हें भारी-भरकम लॉटरी निकलने का झांसा दिया। ठगों की बातों में आकर पीड़िता ने बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में पेटीएम और फोन-पे के माध्यम से कुल 3,24,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने कोतवाली देहात को भेजी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर फ्रॉड का है। जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस अब उन बैंक खातों के जरिए ठगों के गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed