{"_id":"660c6431fedbf5f86d05df24","slug":"woman-cheated-of-rs-789-lakh-on-pretext-of-earning-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-344891-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर महिला से 7.89 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर महिला से 7.89 लाख की ठगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। टास्क पूरा कर मोटी कमाई होने के नाम पर शातिरों ने महिला को 7.89 लाख की चपत लगा दी। मामले में पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शक्तिखंड इंदिरापुरम निवासी अनीता कौल ने बताया कि उनके वाट्सएप नंबर पर कॉल आई। जिसमें आरोपियों ने दावा किया है कि पार्ट टाइम जॉब करके अच्छी कमाई की जा सकती है। यदि काम शुरू करना है तो दिए गए लिंक पर क्लिक किजिए। आरोपियों ने टास्क पूरा करने पर 150 रुपये उनके खाते में भेज दिए। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि यदि वह इसमें कुछ पूंजी निवेश करेंगी तो और आमदनी बढ़ जाएगी। उनकी बातों में आकर उन्होंने पहले तीन हजार रुपये ट्रांसफर किए। फिर उनके कहने पर अलग अलग दिन 7.89 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी उनसे और रकम भेजने को कह रहे थे, लेकिन तब तक वह सब कुछ समझ चुकी थीं। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस बारे में एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
-बकाया बिल जमा करने का मैसेज आया, कट गए 1.31 लाख : कविनगर में राजकुमार तोमर ने बताया कि उनके पास बकाया बिजली बिल जमा करने का फर्जी मैसेज आया। मैसेज पर क्लिक करने पर उसने पेमेंट बैंक की डिटेल मांगी। डिटेल भरते ही उनके खाते से 1.31 लाख रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। उन्होंने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
-प्लॉट के नाम पर 9.50 लाख की ठगी :
गोविंदपुरम निवासी गजेंद्र प्रसाद शर्मा रिटायर्ड प्रधानाचार्य हैं। उनकी मुलाकात करीब एक साल पहले सोनू व मोहित से हुई थी। उन्होंने दावा किया कि जेवर एयरपोर्ट के पास अच्छी लोकेशन पर वह उनको प्लॉट दिला सकते हैं। उनकी बातों में आकर गजेंद्र शर्मा ने उनको 9.50 लाख रुपये एडवांस दे दिए। छह महीने में बैनामा करने की बात तय हुई। आरोप है कि आरोपियों ने न तो प्लॉट दिया और न ही रुपये लौटाए। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर उन्होंने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।