फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman beats traffic inspector with slippers in Indirapuram video viral

Video: सरेराह यातायात दरोगा को महिला ने चप्पल से पीटा, 38 सेकंड में मारी 10 चप्पल; फिर बोली- भाग यहां से

Tue, 10 Oct 2023 07:11 PM IST
Vikas Kumar मुनीश शर्मा, अमर उजाला, इंदिरापुरम
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, इंदिरापुरम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

सरेराह महिला का दरोगा पर हमला करना खाकी के इकबाल को फिर चुनौती दी है। पूर्व में पुलिसकर्मियों और टीम पर हमले हो चुके हैं। पिछले नौ माह में यातायात पुलिस कर्मियों पर टैंपों और रिक्शा चालक हमला कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Woman beats traffic inspector with slippers in Indirapuram video viral
महिला ने ट्रैफिक दरोगा को चप्पल से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के कनावनी पुस्ता के पास सरेराह यातायात पुलिस के दरोगा (टीएसआई) को चप्पल से पीटने का सोशल मीडिया पर मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। दरोगा का ई रिक्शा चालक महिला से रिक्शा पीछे हटाने को कहने को लेकर विवाद हुआ। घटना के बाद इंदिरापुरम थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं दरोगा की शिकायत पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

38 सेकेंड में मारी 10 बार चप्पल, बोली भाग यहां से
सोशल मीडिया पर 38 सेकेंड के वायरल हुए वीडियो में हाथ में चप्पल लिए महिला और दरोगा के बीच गुथमगुथा हो रही। दरोगा महिला को अपने से हटाने का प्रयास कर रहा। महिला अभद्रता करते हुए लगातार दरोगा पर चप्पल मारनी शुरू कर देती है। लगातार प्रहार करते हुए 10 बार चप्पल मारती है और इसमें से दो तीन बार चप्पल दरोगा के चेहरे पर लगती है जबकि कई चप्पल बिना शरीर को छुए ही रह जाती है। वीडियो बनने की जानकारी होने पर दरोगा एकदम चपचुप हो जाता है। सड़क पर खड़े ट्रक के बराबर से होते हुए एनएच 9 की ओर चलने लगता है। महिला भाग यहां से बोलती है और सड़क पर खड़े लोग दरोगा के भागने की बात बोलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी यातायात पूनम मिश्रा ने बताया कि थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एक महिला का यातायात दरोगा से अभद्रता करने की जानकारी मिली है। दरोगा जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। दरोगा विजय कांत सिंह की ओर से तहरीर लेकर महिला के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। 

विज्ञापन

दबंग महिला बिना नंबर चला रही थी रिक्शा
एसीपी यातायात ने बताया कि महिला बिना नंबर के ई रिक्शा चला रही थी। रिक्शा चालक के खिलाफ यातायात नियम के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस की जांच में महिला के दंबंग प्रवृत्ति की होना सामने आया है। पूर्व में भी महिला कई लोगों व पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर चुकी है। निर्धारित रूट पर नहीं चलने के कारण महिला का विवाद होता है।

खाकी के इकबाल को फिर चुनौती
सरेराह महिला का दरोगा पर हमला करना खाकी के इकबाल को फिर चुनौती दी है। पूर्व में पुलिसकर्मियों और टीम पर हमले हो चुके हैं। पिछले नौ माह में यातायात पुलिस कर्मियों पर टैंपों और रिक्शा चालक हमला कर चुके हैं। कौशांबी बस अड्डे पर यातायात कांस्टेबल के पैर पर टैंपों चढ़ाकर चोटिल करने, मोहननगर में हिंडन पुल के पास भी टैंपों चालक यातायात पुलिसकर्मी को घायल कर चुका है। 14 फरवरी 2023 को मोदीनगर में चेकिंग कर पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर कांस्टेबल की आंख फोड़ दी थी। वहीं दिसंबर 2021 में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के विक्रम एंक्लेव में दबिश देने गई टीम पर हमले के दौरान कांस्टेबल की आंख पर चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed