{"_id":"587e44634f1c1b3703effa8c","slug":"woman-arrived-with-oxygen-cylinders-electoral-duty-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी डयूटी कटवाने ऑक्सीजन सिलेंडर संग पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी डयूटी कटवाने ऑक्सीजन सिलेंडर संग पहुंची महिला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। चुनाव में बीमारों और दिव्यांगों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। पता चलते ही लोग अब इन्हें कटवाने के लिए कलक्ट्रेट में दौड़ भाग कर रहे हैं। मंगलवार को एक महिला ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंची, हालांकि उन्हें मायूस ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत रितु हॉर्ट की मरीज हैं, उनकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। मंगलवार शाम चार बजे वह अपने पति के साथ सीडीओ कार्यालय ड्यूटी कटवाने पहुंची। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा हुआ था। वह पिछले एक साल से बीमार हैं।
विज्ञापन
रितु ने बताया कि सीडीओ तो उन्हें नहीं मिले लेकिन एक घंटा इंतजार करने के बाद शाम पांच बजे ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी विद्यार्थी सिसोदिया ने उनकी परेशानी सुनकर एप्लीकेशन लिखवाकर रख ली।
विज्ञापन
सिर्फ रितु ही नहीं बल्कि उनके जैसे कई लोग जो मेडिकल पर चल रहे हैं, उनकी चुनाव ड्यूटी लगा दी गई है। कई गर्भवती और चाइल्ड केयर लीव पर चल रही महिला स्टाफ की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
मंगलवार को जिला प्रशासन कार्यालय में ड्यूटी कटवाने के लिए सुबह से शाम तक सरकारी कर्मचारियों के आने का सिलसिला जारी रहा लेकिन किसी को राहत नहीं मिली। यहां तक कि 50 फीसदी तक दिव्यांगता वाले कर्मचारियों की भी चुनाव ड्यूटी लगा दी गई है जबकि आयोग के नियम के मुताबिक दिव्यांग को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाता है।
बीमार व्यक्ति के घर के बाहर नहीं कर सकेंगे प्रचार
गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव प्रत्याशी लाउड स्पीकर के जरिए अपना प्रचार-प्रसार बीमार व्यक्ति के घर के बाहर नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही स्कूल, कालेज और अस्पताल के आसपास भी लाउड स्पीकर से प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकता है।
आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों के प्रचार पर अगर कोई बीमार व्यक्ति आपत्ति जताता है तो प्रत्याशी वहां लाउडस्पीकर के प्रचार नहीं कर सकता है। आपत्ति के बावजूद प्रचार जारी रहने पर प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।