फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman absconds with Rs 8 lakh 40 thousand from people's committee

Ghaziabad News: लोगों की कमेटी के आठ लाख 40 हजार रुपये लेकर महिला फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Woman absconds with Rs 8 lakh 40 thousand from people's committee
साहिबाबाद। कोतवाली पुलिस ने जनकपुरी की महिला पर कमेटी के आठ लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। वह किराये का कमरा खाली करके परिवार समेत भाग गई। उसने फोन भी बंद कर दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जनकपुरी में रहने वाले सदाशिव पाठक ने शिकायत दी कि पुष्पा नाम की महिला के पास काॅलोनी के 12 से अधिक लोग मासिक कमेटी जमा करते थे, जिसमें आठ लाख 40 हजार रुपये जमा कर चुके थे। पिछले दिनों कमेटी खुलने पर लोगों ने रकम मांगी तो वह कुछ दिनों बाद रुपये देने के लिए टालती रही। इस बीच वह किराये का कमरा खाली करके लाखों की रकम लेकर परिवार संग भाग गई। उनका कहना है कि पिछले साल कमेटी के रुपये नहीं मिलने की वजह से उनकी बेटी की शादी भी टल गई। आरोपी महिला चार जून 2021 से गायब है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि महिला की लोकेशन ट्रेस करा रहे हैं। उसे जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed