फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Witnesses are getting threats in the double murder case

Ghaziabad News: दोहरे हत्याकांड में झूठी गवाहों को मिल रही धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Witnesses are getting threats in the double murder case
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में जनवरी में केमिकल फैक्टरी का विरोध करने पर हुए गौरव व दुर्गेश के दोहरा हत्याकांड मामले में मुकदमे के पीड़ित पक्ष और गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी एक करोड़ रुपये लेकर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। लोनी के रिस्तल निवासी रोहताश ने मुकेश, संजय उर्फ संजीव कसाना, विनोद, जनक व मयंक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहताश का कहना है कि दुर्गेश व गौरव क्षेत्र में चलाई जा रही अवैध फैक्टरी का विरोध कर रहे थे। इसके चलते दोनों की जनवरी में हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप है कि 20 जुलाई 2023 को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जिसके चलते वह मुकदमे का वादी होने के कारण गवाहों के साथ कोर्ट गए थे, लेकिन गवाही नहीं हो सकी थी। शाम को जब वह न्यायालय के बाहर निकले। इसी दौरान केमिकल फैक्टरी के मालिक जनक के नौकर मुकेश और तीन अन्य लोगों ने उन्हें केस में झूठी गवाही देने के बदले एक करोड़ रुपये दिलवाने का लालच दिया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed