{"_id":"6af21866f4b87eafcb01ee68","slug":"withdrawn-from-retired-cbi-judges-bank-account-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1018686-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रिटायर्ड सीबीआई जज के बैंक खाते से 75 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रिटायर्ड सीबीआई जज के बैंक खाते से 75 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में रहने वाले 69 वर्षीय रिटायर्ड सीबीआई जज बृजेश कुमार पांडेय के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक खाते से 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित वरिष्ठ नागरिक हैं और शारीरिक रूप से अक्षम हैं। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित को पांच नवंबर को उस समय घटना की जानकारी हुई, जब उन्होंने अपना बैग खोला तो उसमें एसबीआई का एटीएम कार्ड गायब मिला। इसके बाद बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि 27 अक्तूबर से चार नवंबर के बीच प्रतापगढ़ और लखनऊ के विभिन्न एटीएम से करीब 10 बार में 75 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित ने घटना की जानकारी एसबीआई की लोहिया नगर स्थित गाजियाबाद शाखा को दी। इसके बाद बैंक ने उनका खाता और चोरी हुआ एटीएम कार्ड स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रिटायर्ड सीबीआई जज बृजेश कुमार पांडेय की लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस एटीएम बूथों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।