फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Winning team honored at the Gautam Buddha Nagar and Bulandshahr divisional basketball tournament.

Ghaziabad News: गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर मंडलीय बास्केटबाल में विजेता टीम को मिला सम्मान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Winning team honored at the Gautam Buddha Nagar and Bulandshahr divisional basketball tournament.

विज्ञापन
गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैच जीते। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के कई मुकाबले खेले गए। अंडर-14 आयु वर्ग में गौतमबुद्धनगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बुलंदशहर की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में बुलंदशहर ने पहला स्थान प्राप्त किया और गौतमबुद्धनगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में गौतमबुद्धनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बुलंदशहर की टीम को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed