फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will today's combustion Dshann

आज होगा दशानन का दहन

Tue, 11 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Will today's combustion Dshann
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
आज दशहरा है। बुराई पर अच्छाई की और असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीलाओं में रावण के कुनबे का अंत होगा। सभी रामलीलाओं में रावण, कुंभकरण और मेघनाद पुतले लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


श्री धार्मिक रामलीला कविनगर और श्री सुल्लामल रामलीला के रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों में पांच हजार पटाखे लगाए गए हैं। दो हजार रावण के पुतले में और डेढ़-डेढ़ हजार कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों में पटाखे लगाए गए हैं। इसके अलावा राजनगर और संजनयगर में भी पुतले तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


कविनगर में रिमोट से होगा पुतला दहन: श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर में इस बार पुतलों का दहन रिमोट से किया जाएगा। समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद वीके सिंह और जिलाधिकारी निधि केसरवानी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर और राजनगर में भी डीएम और एसएसपी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा के कडे़ इंतजाम: दशहरे पर संभावित दर्शकों की भीड़ के मद्देनजर सभी रामलीलाओं में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुतलों के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही मेले में अतिरिक्त वालंटियर्स और पुलिस-पीएसी जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त: दशहरा के दिन शस्त्र पूजन भी किया जाता है।


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि प्रात: 6.53 बजे से लेकर 9.13 बजे तक तुला लग्न है, जो दशहरा पूजन के लिए शुभ होगा। इसके बाद दोपहर 11.31 बजे से 1.34 बजे तक धनु लग्न में भी शस्त्र पूजन करना शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed