फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will run at the rate of four per kilometer bike cabs

चार रुपये प्रति किलोमीटर की दर से दौड़ेगी बाइक कैब

Sun, 22 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Will run at the rate of four per kilometer bike cabs
अन्य - फोटो : अमर उजाला
शहर में बाइक कैब चलाने के लिए गुरुग्राम की बैक्सी कैब कंपनी ने अपनी पहली बाइक का रजिस्ट्रेशन कराया है। बाइक पर ड्राइवर का आईडी कार्ड के साथ पीले रंग की नंबर प्लेट और पीछे वाली नंबर प्लेट पर कंपनी का नाम व पता लिखा रहेगा। कंपनी जल्द ही 10 से 15 बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद शहर में डेमो दिखाने के लिए रैली निकालेगी।
विज्ञापन


जाम में जल्द से जल्द अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए अब लोगों को बाइक कैब का तोहफा मिलने जा रहा है। बैक्स कैब कंपनी के ओनर सैफ खान ने बताया कि कंपनी का आरटीओ से अनुबंध हो चुका है। गाजियाबाद में करीब 400 बाइक चलाने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


धीरे-धीरे बाइक कैब का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। कैब के रूप मेें जो बाइक चलेगी, उसे लोग आसानी से पहचान सकें, इसके लिए पीले रंग की प्लेट के साथ ड्राइवर की भी पहचान रहेगी। ड्राइवर पीले रंग का हेलमेट पहने होगा। उसका आईकार्ड बाइक पर लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक कैब चौराहों और कालोनियों में घूमती रहेंगी। लोगों को पीले हेलमेट पहने ड्राइवर को बुलाना होगा। वह समय बताकर यात्रियों को बैठाएगा और गंतव्य स्थान तक  पहुंचाएगा।

गुरुग्राम के बराबर रख गया किराया 
बाइक कैब का किराया फिलहाल गुड़गांव के किराए के बराबर रखा गया है। सैफ खान ने बताया कि जो बाइक कैब चलेंगी, उनका 15 रुपये बेस फेयर होगा और चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाएगा।


इसके साथ ही यात्रा में लगने वाले कुल समय पर एक रुपये प्रति मिनट की दर से भी किराया लिया जाएगा। ड्राइवर कंपनी को सिर्फ 10 रुपये देगा। बाकी धनराशि को वह खुद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed