फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife kills husband along with her lover due to obstruction in illicit relations in Bulandshahar

हवस में अंधी पत्नी: प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश... पहले शराब पिलाई फिर ली जान

Thu, 02 Jan 2025 05:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jan 2025 05:43 PM IST
सार

मृतक की पत्नी ने प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर अपने प्रेमी व उसके साथी से पति की हत्या करा दी। आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर गमछे से उसका मुंह भींच कर मौत के घाट उतारा।

विज्ञापन
Wife kills husband along with her lover due to obstruction in illicit relations in Bulandshahar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में दक्ष गार्डन के निकट गत 29 नवंबर को देहात कोतवाली के गांव इलना निवासी विनोद कुमार की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। उनकी बाइक भी वहीं सड़क किनारे पड़ी मिली थी। मामले में अब पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार कर राजफाश किया है। मृतक की पत्नी ने प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर अपने प्रेमी व उसके साथी से पति की हत्या करा दी। आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर गमछे से उसका मुंह भींच कर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 30 दिसंबर की सुबह को नगर क्षेत्र में दक्ष गार्डन के पास औरंगाबाद के गांव इलना निवासी विनोद का शव बरामद हुआ था। विनोद अपनी दुकान का सामान खरीदने के लिए 29 दिसंबर को घर से निकला था और उसके बाद से ही लापता चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनोद की मुंह भींच कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मृतक के पिता यतिपाल सिंह ने मामले में 31 दिसंबर को अपने पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी अंजू को स्याना अड्डे और आरोपी नेमपाल निवासी देवीपुरा प्रथम कोतवाली नगर और शाहिद निवासी आवास-विकास हाल निवासी ज्ञानलोक कॉलोनी कोतवाली नगर को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी शाहिद के घर से विनोद की हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक विनोद का फोन भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

पत्नी के अवैध संबंधों की लग गई थी भनक
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी विनोद के आरोपी नेमपाल से संबंध थे, जिसकी जानकारी विनोद को हो गई थी। विनोद ने पत्नी अंजू के साथ मारपीट करते हुए नेमपाल से बातचीत करने के लिए मना कर दिया था। इससे नाराज होकर अंजू ने अपने प्रेमी नेमपाल व उसके साथी शाहिद के साथ मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रची।

ऐसे रची मौत की साजिश
साजिश के तहत जब विनोद दुकान का सामान लेने के लिए बुलंदशहर आया तो दोनों आरोपी नेमपाल व शाहिद उसे मिल गए। दोनों आरोपियों ने विनोद को दक्ष गार्डन के पास बुलाया। जहां, पहले शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में गमछे से उसका मुंह भींच कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

पुलिस के साथ बनी सहयोगी, हाव-भाव से खुला राज
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरेापी पत्नी अंजू सहयोगी बन रही थी। वारदात के बाद 30 दिसंबर की सुबह वह अपने पति का शव देख कर बिलख भी रही थी। साथ ही पूछताछ के दौरान घर से दो सौ रुपये लेकर विनोद के निकलने की जानकारी भी उसने ही दी थी। बाद में पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो अंजू के हाव-भाव से लगा कि उसे अपने पति की मौत का कोई खास दुख नहीं है। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed