फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   wife committed suicide by hanging herself after hearing husband suicide news in Loni

गाजियाबाद: पति के सुसाइड की खबर सुन पत्नी ने भी दी जान, एक साल का मासूम अनाथ; सच साबित हुई विजय की आखिरी कॉल

Fri, 10 Jan 2025 08:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 08:27 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर सुनने के बाद दिल्ली में पत्नी ने भी अपनी जा दे दी। मामलवा लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
wife committed suicide by hanging herself after hearing husband suicide news in Loni
पति और पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉर्डर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर जी ब्लॉक में बृहस्पतिवार शाम गृह क्लेश के चलते दंपति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति विजय प्रताप चौहान (30) का शव घर के अंदर और पत्नी शिवानी का शव दिल्ली के जल विभाग के अहाते के खंभे से लटका हुआ मिला। झगड़े के बाद पत्नी के घर से चले जाने से पति नाराज था। इसके बाद पति ने फंदा लगाया था। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी भी फंदे पर झूल गई।

विज्ञापन


मूल रूप से कासगंज के विरड़ गड़ीया में रहने वाले विजय प्रताप चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह 2 साल से अपनी पत्नी शिवानी और 1 साल की बेटी के साथ बॉर्डर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित योगेश शर्मा के किराए के मकान में रह रहे थे। विजय प्रताप चौहान फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जवाहर नगर कॉलोनी में व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला विजय प्रताप चौहान ने घर के अंदर फंदा लगाया है। आसपास के लोगों ने विजय प्रताप के शव को नीचे उतारा। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 4 बजे विजय प्रताप चौहान और उसकी पत्नी शिवानी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई है। लड़ाई के चलते शिवानी घर से चली गई। विजय ने पड़ोस में रहने वाली उनके मुंह बोली मामी मीरा को बुलाया और मामले की जानकारी दी। मीरा शिवानी को तलाश करने घर से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब मीरा घर पहुंची तो देखा विजय प्रताप का शव फंदे से लटका हुआ है। एसीपी ने बताया कि कुछ समय बाद दिल्ली ज्योति नगर थाना प्रभारी द्वारा लोनी बॉर्डर थाना पुलिस को सूचना दी की लोनी गोल चक्कर के पास जल विभाग के अहाते के खंभे से महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शिनाख्त शिवानी के रूप में हुई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। झगड़ा किस बात पर हुआ है इसकी जांच की जा रही है।

1 साल की बच्ची को अनाथ बना गए दंपति
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच पता चला है कि 2 साल के दौरान दंपति के बीच कभी झगड़ा नहीं होता था। शुक्रवार को पहली बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दंपति की मौत के बाद बच्ची इस समय पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के पास है। दोनों के परिजन आ रहे हैं।

पत्नी को फोन कर कहा तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी
एसीपी ने बताया कि मृतक विजय प्रताप के फोन को किसी तरह खोला गया। जिसमें यह पता चला कि पत्नी के घर से चले जाने के बाद विजय प्रताप ने उसे कॉल किया और वापस आने के लिए कहा। लेकिन पत्नी वापस नहीं आने की जिद पर अड़ गई। इस जिद के चलते विजय प्रताप ने कहा कि तू नहीं आई तो मेरा मुंह नहीं देख पाएगी। पुलिस ने विजय प्रताप के फोन को सील कर दिया है।


वहीं दूसरी ओर पति के फंदा लगाने के बाद शिवानी ने अपने पति के फोन पर कॉल किया तो उसकी मामी ने फोन उठाकर शिवानी को जल्द घर आने के लिए कहा। विजय प्रताप की मामी ने शिवानी को बताया कि विजय की तबीयत खराब है वह जल्द घर आ जाए। यह बात सुनने के बाद शिवानी ने फोन काट दिया और फिर दुबारा फोन नहीं उठाया। लोगों ने आशंका जताई है कि उसको पता लग चुका था कि उसके पति ने सुसाइड कर लिया है, जिसके बाद वह भी फंदे पर झूल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed